सुबह का किया गया नाश्ता ही हमारी दिन की शुरुआत करता है। बहुत से लोग सुबह नाश्ते में पराठे खाना पसंद करते है। पर सवाल ये है कि– क्या सुबह नाश्ते में पराठा खाने से वजन बढ़ता है? इस लेख में हम इसके पीछे का विज्ञान, फायदे, नुकसान और सही विकल्प के बारे में पूरी तरह से जानेंगे।
Table of Contents
परांठा – क्या है और इसे कैसे बनाते है?
परांठा भारत और भारतीयों के खाने का एक मनपसंद हिस्सा है। यह गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है कई लोग इसे मैदे से बनाते है, और इसे तेल या घी द्वारा सेका जाता है।
परांठे के प्रकार:
- सादा परांठा
- आलू पराठा
- गोभी पराठा
- पनीर परांठा
- भरवां परांठा
- मिलेट परांठा
- होल व्हीट परांठा
ध्यान रहे: परांठे को सेकने के लिए उपयोग होने वाला तेल या घी कैलोरी बढ़ाता है, जिससे फैट अधिक बनता है वजन पर असर पड़ सकता है।
सुबह नाश्ते में परांठा खाने के फायदे-
- ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत:
परांठा में कार्बोहाइड्रेट्स और वसा भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर को सुबह ऊर्जा मिलती है। - भूख को तुरंत शांत करता है:
परांठा एक हैवी नाश्ता है जिससे पूरा दिन भूख नहीं लगेगी और पेट भरा हुआ महसूस होगा,जिससे आपको बार बार भूख भी नहीं लगेगी । - पोषक तत्त्वों से भरा:
यदि आप सुबह के समय हरी सब्जियों या दाल के साथ भरवां परांठा खाते हैं, तो आपको प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलेगा।
सुबह नाश्ते में परांठा खाने से वजन क्यों बढ़ सकता है?
1. कैलोरी अधिक होना
पराठे को ज्यादा तेल व घी में बनाया जाता है जिससे उसमें अत्यधिक कैलोरी पाई जाती है। रोज़ाना अधिक कैलोरी लेने से वजन बढ़ सकता है।
2. वसा(फैट )का अधिक सेवन
तेल और घी में सैचुरेटेड फैट अधिक होता है। यह शरीर में अत्यधिक फैट या वसा का निर्माण करता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
3. पोषण तत्वों का असंतुलन
यदि नाश्ते में सिर्फ परांठा ही खाया जाए तो शरीर को प्रोटीन फाइबर कम मात्रा में मिलेगा, तो शरीर जल्दी भूख महसूस करेगा। जिससे आप दिन भर ज्यादा खाना खाने की इच्छा रखेंगे ।
वजन बढ़ने से बचने के लिए हेल्दी उपाय
- गेहूं का ही आटा या अन्य – व्हीट, बाजरा, ज्वार।
- कम तेल या घी का उपयोग करें – तवे पर कम तेल और घी में परांठा बनाएं।
- सब्जी या दाल के साथ भरवां परांठा खाएं – प्रोटीन और फाइबर अधिक मिलेगा।
- साथ में प्रोटीन लें – दही या पनीर को भी परांठा के साथ इस्तेमाल करे शरीर को प्रोटीन भी मिलता रहेगा।
- अधिक मात्रा में न खाए – 1-2 परांठे काफी हैं भर पेट न खाए जितनी जरूरत हो उतना ही इस्तेमाल में रखे।
परांठे के अन्य हेल्दी विकल्प
- बाजरे के आटे से बना परांठा – ग्लूटेन फ्री और फाइबर से भरपूर होता है जिसे हम मिलेट परांठा भी कहते है।
- ओट्स परांठा – कम कैलोरी, हाई फाइबर वाला रहता है।
- साबुत अनाज का परांठा – वजन को संतुलित करने में मददगार।
- परोसते समय दही या सूप का इस्तेमाल करे– पाचन में सुधार,जल्दी डाइजेस्ट होने वाला खाद्य पदार्थ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: क्या रोज सुबह नाश्ते में परांठा खाने से वजन बढ़ेगा?
नहीं, यदि आप सही मात्रा में , कम तेल में बना हुआ और प्रोटीन के साथ खाते हैं, तो वजन बढ़ने का खतरा कम है।
Q2: कौन सा परांठा खाना वजन कम करने वालों के लिए अच्छा है?
मिलेट या ओट्स परांठा सबसे बढ़िया है। इसमें फाइबर भरपूर होता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
Q3: परांठा खाने के बाद पेट भरा नहीं रहता, तो क्या करें?
पराठे के साथ सब्जी या दाल भी ले और साथ में दही या स्प्राउट्स लें।
Q4: कम तेल से भी परांठा स्वादिष्ट कैसे बनाएं?
तवे को अच्छे से गर्म करके और ब्रश से हल्का तेल फैलाए। प्रेशर कुकिंग तकनीक भी अजमा सकते है।
निष्कर्ष
सुबह नाश्ते में परांठा खाना वजन बढ़ाने का कारण तभी बनता है जब कैलोरी और फैट अधिक मात्रा में हो।
यदि आप सही तरीके से, कम मात्रा और हेल्दी भराव का उपयोग करते हैं, तो परांठा नाश्ते में सुरक्षित है।
ध्यान रखें: वजन नियंत्रण के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम (योग)और पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है।
“आपका एक छोटा-सा कमेंट किसी और के लिए मददगार हो सकता है – अपनी सोच नीचे ज़रूर लिखें।”
The Health Library एक विश्वसनीय हिंदी हेल्थ ब्लॉग है जहाँ आपको सेहत, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि लोग बिना भ्रमित हुए सही और वैज्ञानिक जानकारी पा सकें। हर आर्टिकल रिसर्च, हेल्थ जर्नल्स और अनुभव पर आधारित होता है, ताकि यह जानकारी आपके लिए प्रैक्टिकल और उपयोगी साबित हो।
! नोट: यह आर्टिकल केवल शैक्षिक उद्देश्य (Educational Purpose) के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या या दवा से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।