पीलिया में क्या-क्या चीजें खानी चाहिए – जल्दी ठीक होने के लिए पूरी डाइट गाइड मै ऐसी क्या चीजें खानी चाहिए जिससे हम जल्दी ठीक होने के साथ साथ अच्छी डाइट पर भी फॉक्स कर सके जिसके लिए एक अच्छी गाइडेंस होना आवश्यक है आइए हम बताते है ऐसी कोन सी चीजें है जो पीलिया मै हमे खाना चाहिए जिससे हम जल्दी से जल्दी ठीक हो सके और अच्छी खान पान के साथ स्वास्थ्य को बेहतर बना सके और ये भी जानेंगे कि इसके क्या कारण है इसका मुख्य कारण लिवर की कमजोरी, हेपेटाइटिस, पित्त नली में रुकावट या संक्रमण शामिल है। पीलिया में दवाओं के साथ-साथ सही खान-पान का पालन करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यह लिवर को डिटॉक्स करता है और जल्दी रिकवरी में मदद करता है।
Table of Contents
पीलिया में खाने योग्य चीजें
1. तरल पदार्थ और डिटॉक्स ड्रिंक्स
सबसे पहले हमें ये जानने की जरूरत ही की आखिर वो कोन सी चीजें है जो पीलिया मै शरीर को नुकसान ना देकर हमें जल्दी स्वस्थ होने में हमारी सहायता करेगी वो है कुछ ऐसी तरल चीजें जो हमारा शरीर जल्दी चयापचय करने के योग्य हो और तरल खाद्य पदार्थ शरीर के लिए डिटॉक्स ड्रिंक का कार्य करते है आइए जानते है वो कोन सी चीजें है
- नारियल पानी – मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर
- गन्ने का रस – लिवर को ऊर्जा देता है
- नींबू पानी – विटामिन C से भरपूर
- गुनगुना पानी – 8-10 गिलास रोज़
2. ताज़े फल
पीलिया में क्या क्या चीजें खानी चाहिए जल्दी ठीक होने के लिए ये उनमें से कुछ चीजें फलों मै भी आती है अक्सर देखा गया है कि अधिकतर बीमारियों में चिकित्सक हमें कुछ ताजे फल खाने की सलाह देते है क्योंकि ताजे फल बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती है जिनमें से पीलिया मै खाए जाने वाले कुछ ताजे फल भी है जो आपके लिवर को ठीक करने के साथ साथ आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत करती है,
- पपीता – पाचन में आसान
- सेब – फाइबर से भरपूर
- अनार – खून की कमी दूर करता है
- आमला – विटामिन C का बेहतरीन स्रोत
- तरबूज, खरबूजा – ठंडक और हाइड्रेशन
3. हल्की सब्जियां
- लौकी, तोरी, टिंडा
- उबली पालक, मेथी
- गाजर, चुकंदर का हल्का जूस
4. अनाज और हल्का भोजन
- मूंग दाल की खिचड़ी
- दलिया
- ओट्स
- ब्राउन राइस (कम मात्रा में)
5. डेयरी प्रोडक्ट्स (सीमित मात्रा में)
- गुनगुना गाय का दूध (डॉक्टर की सलाह पर)
- दही (हल्का, बिना नमक/चीनी)
पीलिया में किन चीजों से बचें
- तली-भुनी, मसालेदार चीजें
- शराब और कैफीन
- लाल मांस, अधिक प्रोटीन
- पैकेट वाले जूस, फास्ट फूड
घरेलू टिप्स
- दिनभर में 4-5 बार हल्का भोजन करें
- पर्याप्त आराम करें
- पानी या नारियल पानी ज्यादा पिएं
- हमेशा ताज़ा और घर का बना भोजन लें
निष्कर्ष
पीलिया में सही खान-पान और आराम से लिवर की रिकवरी जल्दी होती है। गन्ने का रस, नारियल पानी, ताजे फल और हल्की सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करें। साथ ही, तली-भुनी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। डॉक्टर की सलाह के साथ यह डाइट अपनाने से पीलिया जल्दी ठीक हो सकता है।